क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
मुंगेली, 08 अक्टूबर(आरएनएस)। धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर गबन करने वाले धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर प्रभारी सरजू बघेल को फ ास्टरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरजू बघेल द्वारा वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के दौरान 2094.64 क्विंटल धान कीमती पैंसठ लाख दो हजार छह सौ चौरासी रूपये (65,02,684) का गबन किया गया था। मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना फास्टरपुर में धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही किया गया है।
बता दें कि प्रार्थी सुमरनदास मानिकपुरी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, शाखा सेतगंगा, थाना फास्टरपुर द्वारा दिनांक 07.10.2025 को थाना फ ास्टरपुर में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेेली की जांच रिपोर्ट पर धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में वर्ष 2024-25 में कुल 39767.20 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें से कुल 36404.36 क्विंटल धान परिदान किया गया है। परिदान हेतु शेष 3362.84 क्विंटल धान ऑनलाईन दर्शित है। जांच के दौरान खरीदी केन्द्र में 2,094.64 क्विंटल धान, प्रति क्विटंल कीमती 3100 रूपये की दर से कुल कीमती 65,02,684.00 रूपये कम पाया गया है, जिसे धान खरीदी प्रभारी आरोपी सरजूराम बघेल द्वारा उक्त कम धान को धोखाधड़ी कर अनियमितता एवं अमानत में ख्यानत किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता दृष्टिगत त्वरित संज्ञान में लेते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया प्रार्थी द्वारा धान खरीदी के भौतिक जांच सत्यापन का मूल जांच दस्तावेज पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी सरजूराम बघेल के घर ग्राम फंदवानी कापा में दबिश दिया गया, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु भागने में असफल रहा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सरजू बघेल को हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी सरजू बघेल के कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर जप्त कर आरोपी सरजूराम बघेल पिता छोटकू राम बघेल उम्र 46 वर्ष निवासी फंदवानीकापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 08.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
लोकेश
000
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies