(मुरैना)गूगल संरक्षण एवं संवर्धन सम्मेलन का आयोजन मुरैना की पहचान है गुग्गल - श्री गिर्राज डंडोतिया

  • 03-Oct-23 12:00 AM

मुरैना 03 अक्टूबर 2023/सुजागृति संस्था के आयोजन से उनके गूगल के प्रति समर्पित कार्यों से गूगल मुरैना की पहचान बनता जा रहा है, जिसका हम सभी को गर्व है। यह बात ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडोतिया ने कही। 3 अक्टूबर 2023 को सुजागृति समाज सेवी संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र मुरैना में विशाल गूगल संरक्षण एवं संबर्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न अंचलों से एक सैकड़ा किसानों ने भागीदारी की। डाबर कंपनी गाजियाबाद दिल्ली से रिसर्च डायरेक्टर पंकज रतूड़ी, डॉक्टर अभि फैरसले, डॉक्टर मोनी थॉमस जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपु ,डॉ विनोद मिश्रा सुरमनी लोक संस्कृति विशेषज्ञ दतिया, मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर वृत ग्वालियर श्री टीएस सुलिया मौजूद थे। इस अवसर पर डॉक्टर विनोद मिश्रा द्वारा गूगल के पौधों का वर्गीकरण करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य बताये। डॉ मोनी थौमस ने गूगल गोंद कैसे निकाले और उसका भंडार कैसे करें तथा बिनाशहीन विदोहन पर विमर्श कर समझाया। इस अवसर पर डॉक्टर पंकज रतूड़ी ने बताया कि गूगल की मांग बहुत अधिक है। बहुत सारी बीमारियों में यह काम आता है, इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए हम पूरा प्रयास करेंगे। श्री गिर्राज डंडोतिया ने गूगल को बृहद स्तर पर प्लांटेशन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गूगल की खेती द्वारा मुरैना बीहड़ के किसानों की आर्थिक हालत में अपार सुधार की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षण ग्वालियर वृत ग्वालियर ने बताया कि मुरैना में बढ़ता बीहड़ और घटती उपजाऊ भूमि के कारण यहां 35000 हेक्टेयर भूमि बीहड़ में परिवर्तित हो चुकी है, जो कि बेकार पड़ी है। अगर हम इस भूमि का उपयोग औषधि पौधे लगाकर करें तो यह हरा भरा भी होगा और इससे हमारी आय वृद्धि होगी। इसलिए स्थानीय प्रजाति गूगल का ज्यादा से ज्यादा रोपण किया जाए, जिससे पर्यावरण लाभ होगा, बीहड़ कटाव भी रूकेगा। गूगल की मांग की पूर्ति होगी तथा प्रजाति का भी संरक्षण होगा। कार्यक्रम में सुजागृति समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन ने मुरैना जिले में गूगल पर किए गए कार्य को रखा तथा उसके महत्वपूर्ण विश्लेषण रखे। वैज्ञानिकों और मुख्य वन संरक्षक और किसानों के समक्ष प्रस्तुत किये। आगे का एक्शन प्लान भी उनके द्वारा बताया गया। इस अवसर पर कला पथक मुरैना ने अपनी प्रस्तुतियों से प्रचार-प्रसार किया।कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक श्री आरएस तोमर का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग रहा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment