(मुरैना)दो पक्षों में ठांय ठांय: चली गोलियां और हुआ पथराव, दो लोग घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल

  • 12-Dec-23 12:00 AM

मुरैना 12 दिसंबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली और पथराव भी हुआ है। गोलीबारी की इस घटना में जहां दो लोग चोटिल हुए हैं वहीं पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दो पक्षों में गोली चलने की आवाज स्पष्ट सुनाई पड़ रही है। जानकारी के अनुसार खेत की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। बताया जाता है कि पहले भी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो चुका है। घटना अम्बाह थाना क्षेत्र के दलजीत का पुरा गांव की है। कल शाम को भी विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के दो – दो लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। आज सुबह दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। आज के विवाद के बाद गोलियां चल गई और पथराव भी हुआ है। पथराव में दो लोग घायल बताए जा रहे है। गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment