(मेदिनीनगर)समाजसेवा को समर्पित बैकुंठ नाथ तिवारी का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

  • 15-Jul-25 12:00 AM

मेदिनीनगर 15 जुलाई (आरएनएस)। मेदिनीनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी बैकुंठ नाथ तिवारी का सोमवार को रांची स्थित राज अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें विगत चार दिनों से हृदयाघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वे जीवन से संघर्ष करते रहे। उनके निधन की खबर जैसे ही फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कोयल नदी के तट पर किया गया। अंतिम संस्कार के समय उनके सम्मान में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, निर्वतमान वार्ड आयुक्त विवेकानंद त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, राकेश तिवारी, राजकमल तिवारी, अजीत तिवारी, पंकज तिवारी, आनंद तिवारी, नितिन तिवारी, अरुण पांडेय सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। श्री त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह न केवल सामाजिक क्षति है बल्कि उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। बैकुंठ नाथ तिवारी की सौम्य व विनम्र शैली, कुशल नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पित भावना हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने अपने जीवन में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया और उनके जाने से समाज को एक अपूरणीय क्षति पहुंच है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment