(मेरठ)अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन के ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोहÓ में 75 समाजसेवी व प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित
- 13-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मेरठ 13 अक्टूबर (आरएनएस )। अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज़ संगठन (पंजी0) का ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोहÓ रविवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में सम्पन्न हुआ। समारोह में 75 समाज सेवियों और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुनील भराला ने कहा कि समाज को अपने इतिहास से परिचित होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, विमल शर्मा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, डा0 ईश्वर चंद गंभीर कवि विशिष्ट अतिथि रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. महेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा चांदी वाले, प्रभात शर्मा, अम्बरीश कौशिक, आमोद भारद्वाज, अंकित शर्मा, अंशिका कौशिक, शुभ शर्मा, वंश गौड़, लता शर्मा ममता दीक्षित, रेखा शर्मा, अंजू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, जूही त्यागी, अरविन्द शर्मा, भूषण शर्मा, दुष्यंत भारद्वाज, गौरव शर्मा, गीतेश भारद्वाज, मोनू पंडित, नरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, नरेन्द्र शर्मा किला, नीरज शर्मा, राजू शर्मा, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा मुख्य रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में 75 समाज सेवियों और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पं0 राजेश शर्मा मडौनाÓ ने किया। पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि समाज को जाग्रत करके ही हम अपनी आने वाली पीढी के भविष्य को बचा सकते हैं। अवनीश त्यागी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास में झांका जाए तो हमें अपने आप पर ब्राह्मण कुल में जन्म लेने पर फक्र महसूस होता है। कार्यक्रम में विनय शर्मा, राहुल शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश चंद शर्मा, रजनीश शर्मा, राजरानी शर्मा, रीना शर्मा, रिषिराज शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, तरूण शर्मा, तेजस शर्मा, त्रिनाथ मिश्रा, विकास शर्मा, विशाल कौशिक, यतेन्द्र प्रधान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...