(मेरठ)आदिल हत्याकांड: परिजनों ने मांगी पुलिस सुरक्षा, हमजा दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

  • 09-Oct-25 12:00 AM

मेरठ 9 अक्टूबर (आरएनएस) लोहिया नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुए आदिल के लाइव मर्डर में वांटेड चल रहे मास्टरमाइंड हमजा को जहां दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आदिल के परिजनों ने ब्रहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर फरार चल रहे आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।बताते चलें कि आदिल को गोली मारने वाला जुलकमर एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ था। वहीं, गोली चलाने के दौरान वीडियो बनाने वाला घटना का मास्टरमाइंड हमजा फरार चल रहा था। मेरठ क्राइम ब्रांच और लोहिया नगर पुलिस आरोपी हमजा की तलाश में जुटी थीं। मगर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद हमजा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हमजा पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उधर, ब्रहस्पतिवार को मृतक आदिल का भाई फाजिल और अन्य परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना में शामिल इमरान, सलमान और नवाब को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। खुले घूम रहे आरोपी अब फाजिल और उसके भाइयों की हत्या की धमकी दे रहे हैं। अपनी जान का खतरा बताते हुए पीडि़त परिवार ने पुलिस सुरक्षा और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले लिसाड़ी गेट के राधना वाली गली निवासी आदिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आदिल की हत्या करते आरोपियों ने लाइव वीडियो बनाकर वायरल किया था। मृतक के परिजनों ने जुलकमर और हमजा सहित सात आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जुलकमर को मुठभेड़ के बाद को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हमजा फरार चल रहा था। मेरठ पुलिस हाथ मलते रह गई और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एनकाउंटर के दौरान मास्टरमाइंड हमजा को धर दबोचा। इस मामले में मेरठ पुलिस के फेल होने पर अधिकारियों की नाराजगी की बात भी सामने आई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment