क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
मेरठ 9 अक्टूबर (आरएनएस)। दो दिन पहले हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल हुए युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद ब्रहस्पतिवार को मृतक के परिजनों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ऑप्टिमा अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑप्टिमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने युवक के प्रारंभिक उपचार में लापरवाही बरतते हुए उसे दिल्ली रेफर किया। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत किया।दरअसल, दो दिन पहले काशीराम कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति का जॉनी पुत्र हरपाल सिंह हस्तिनापुर क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित ऑप्टिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जॉनी के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में दो लाख रुपए जमा कराने के बावजूद डॉक्टरों ने जॉनी के इलाज में लापरवाही बरती। हालत बिगडऩे पर एक दिन पहले जॉनी को दिल्ली रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद ब्रहस्पतिवार को मृतक के परिजनों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि यदि जॉनी के उपचार में लापरवाही ना बरती जाती तो उसकी जान बच सकती थी। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies