(मेरठ)खरखौदा ब्लाक के पाँची गांव में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया आयोजित
- 24-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
मेरठ 24 सितंबर (आरएनएस )। सेवा पखवाड़ा 2025, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार व मिशन शक्ति 5.0 और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत खरखौदा ब्लाक के पाँची गांव में प्राथमिक विद्यालय-2 आँगनबाड़ी सेंटर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि डॉ हिमानी अग्रवाल द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की कराई गई। इसके साथ ही छ: माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को उनके पोषण और खान-पान रहन सहन आदि के बारे में बताया गया। स्वस्थ बालक - बालिका प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) ने कहा कि महिलाएं बिना डरे नि:सकोच अपनी समस्या बताये। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के साथ 24 घंटे कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। महिलाओं को केन्द्र और प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणी योजनाओं के सम्बध में जानकारी गई।मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढाओं, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पांन्सरशिप योजना, मातृत्व , शिशु एवं बालिका मदद योजना, विभिन्न योजनाओं के बारें विस्तार से जानकारी दी। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सेंटर पर बच्चों के लिए संचालित स्मार्ट क्लास रूप का निरीक्षण किया। एक पेड माँ के नाम अभियान में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा कैम्प लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, रोहित कुमार ,अनीता यादव, सरिता, मधु, मालती, मुनेश, सुनीता, सहित भारी संख्या में आँगनबाड़ी और महिला कार्यकत्री उपस्थित रही।
Related Articles
Comments
- No Comments...