(मेरठ)घर में घुसकर कास्मेटिक व्यापारी की पत्नी को गोली मारी

  • 13-Oct-25 12:00 AM

सरधना (मेरठ) 13 अक्टूबर (आरएनएस )। सरधना कस्बे में बाजार में स्थित अशोक की लाट पुलिस चौकी से चंद कदम दूर नकाबपोश बदमाश ने घर में घुसकर कास्मेटिक व्यापारी की पत्नी को गोली मार दी। महिला के शोर मचाने पर बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। वारदात से व्यापारी सहम गए और दुकानों के शटर बंद कर लिए। महिला को गंभीर हालत में हिमालय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार व सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। महिला के पति ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।अशोक की लाट रोड बाजार में मुहल्ला आजाद नगर निवासी मुकेश चंद गुप्ता 40 वर्षीय पत्नी सीमा के साथ रहते हैं। उनकी रामलीला रोड पर शुभम ब्यूटी शोरूम के नाम से कास्मेटिक की दुकान है। रविवार को मुकेश दुकान पर चले गए। सीमा घर पर अकेली थीं। सुबह लगभग नौ बजे एक नकाबपोश बदमाश घर में घुसा। सीमा उस समय रसोई में थी। नकाबपोश को देखते ही सीमा ने शोर मचा दिया। इस पर उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।एक गोली सीमा के पैर में लगी और दूसरी कनपटी को छूती हुई निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग सहम गए। आसपास के दुकानों के शटर बंद हो गए। बदमाश पिस्टल लहराता हुआ पैदल ही नाला रोड की ओर फरार हो गया। सूचना पर मुकेश घर पहुंचे और सीमा को हिमालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मेरठ में मोदीपुरम स्थित एसडी ग्लोबल हास्पिटल रेफर कर दिया गया।मुकेश की दूसरी पत्नी हैं सीमामुकेश गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद निवासी सीमा से उनकी दूसरी शादी हुई थी। पत्नी सीमा भी दुकान पर बैठती हैं। वह सीमा को गोली मारने की वजह नहीं बता पाए। कहा कि उनकी किसी से रंजिश या विवाद नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि मुकेश ने कुछ दिन पहले एक प्रापर्टी बेची है। जिसे लेकर परिवार में अनबन चल रही है। एक सप्ताह पूर्व झगड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। व्यापारी नेता पंकज जैन व ललित गुप्ता समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सीओ से घटना का जल्द राजफाश करने की मांग की।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment