(मेरठ)जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के मींटिग हाल में आयोजित की गई जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक

  • 22-Oct-24 12:00 AM

मेरठ 22 अक्टूबर (आरएनएस )। पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक कैप्टन राकेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ के मींटिग हाल में आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी महोदय की ओर से नामित नगर मजिस्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।बैठक में आदेश किया गया कि भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितो के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण किया जाये, पूर्व के प्रशासन से लम्बित 15 मामलो एवं 03 नये मामलो पर चर्चा की गयी व पुलिस प्रशासन से लम्बित 50 मामलो की सूची पुलिस प्रशासन की तरफ से उपस्थित प्रतिनिधि क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी श्री बन्तरिक्ष जैन को सोपी गयी। उपरोक्त मामलो में मुख्यत: जमीनी विवाद, शस्त्र लाईसेन्स नवीनीकरण, रास्ते सम्बन्धित विवाद व पुलिस सम्बन्धित मामलो पर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताडा के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पुलिस सम्बन्धित मामलो कर त्वरित निस्तारण किया गया है जो कि पहले नही किया जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा का भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु अत्यन्त आभार प्रकट किया जाता है।भूतपूर्व सैनिक अनीत कुमार की जमीन से अधिक खनन की गयी मिटटी के बारे में नगर मजिस्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। पुलिस प्रशासन से लम्बित 50 मामलो की सूची पुलिस प्रशासन को सौंपी गयी इन मामलो में पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।सैनिक बन्धु मासिक बैठक से पूर्व वन रैंक वन पेन्शन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कर्नल सतविन्द्र सिंह, कर्नल वेटरन द्वारा विस्तार पूर्वक एक सम्बोधन दिया गया तदोपरान्त ब्रिगेडियर रणवीर सिंह (अ0प्रा0), वीर चक्र व कैप्टन राकेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा भी वन रैंक वन पेन्शन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर इसके लाभ के बारे में सम्बोधित किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment