(मेरठ)प्रेमिका की हत्या कर खुद को लगायी फांसी
- 30-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
- मौजपुरा स्थित होटल में मिले दोनों के शव-ये जालिम जमाना है; साथ जी नहीं सकते, लेकिन मर तो सकते हैं, सोसाइड नोट में लिखामेरठ 30 अक्टूबर (आरएनएस )। मेरठ के काशी के एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की दिल्ली मौजुपर में एक होटल में हत्या कर खुद को फांसी पर लटक कर जान दे दी। दोनो के शव होटल के कमरे से मिले। दिल्ली पुलिस ने दोनो के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। होटल के कमरे से एक सोसाईड नोट मिला ।जिसमें लिखा हे, ये जालिम जमाना साथ जीने नहीं दे रहा साथ तो मर सकते है। जिस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनो मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।परतापुर के काशी गांव निवासी सोहराब का गाजियाबाद के लौनी निवासी आयशा के प्रेम प्रसंग चल रहा था। आयशा दो बच्चों की मां है। लेकिन है इश्व में सब जायज है। दोनो चोरी छिपे मिलते थे। इस बात की भनक दोनों के परिजनों को लग गयी थी। दोनो के परिजनों ने दोनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। लेकिन दोनो प्यार का भूत सवार था। इसलिए दोनो किसी तरह दिल्ली के मौजपुर के पास ओयो होटल में पहुंचे। जहां पर उन्होंने चार घंटे के लिए कमरा बुक किया।दोनों कमरे में चल गया।जब तय सीमा में दोनो ने कमरा खाली नहीं किया तो स्टॉफ ने काफी देर इंतजार किया। तो होटल के कर्मचारियों ने करने को नॉक किया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर जैसे ही कमरा खोला गया। सोहराब का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि आयशा बेड पर पडी थी। उसके गले पर निशान था। जिससे लग रहा था। पहले सोहराब ने आयशा को फांसी लगायी बाद में स्वंय फांसी पर झूल गया। पुलिस को कमरे से एक सोसाईड नोट मिला । जिसे दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट पर लिखा- ये जालिम जमाना है, हम साथ जी नहीं सकते, लेकिन साथ मर तो सकते हैं। इसलिए दुनिया से जा रहे हैं।आयशा के पति से हो रही पूछताछक्राइम ब्रांच की टीम औरएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। रिसेप्शन और सीढ़ी के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सोहराब, आयशा के पास से जो नंबर मिले, उनके जरिए उनके परिजनों को सूचित किया। मृतक सोहराब मकान नंबर 46, वार्ड नंबर 26 काशी, मेरठ निवासी था। जबकि आयशा मकान नंबर 114, सी-ब्लॉक, बसंत कुंज, गली नंबर 10, लोनी, गाजियाबाद की रहने वाली थी। आयशा के 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 9 साल और छोटी बेटी 4 साल की है। पति मोहम्मद गुलफाम (28 साल) जिम प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है। पुलिस गुलफाम से भी पूछताछ कर रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...