(मेरठ)बारिश होते ही मौसम बदला, अभी जारी रहेगी बरसात
- 06-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मेरठ 6 अक्टूबर (आरएनएस)। मौसम बदल गया। सोमवार को दोपहर बाद मेरठ व आसपास बारिश होते ही मौसम बदल गया। बंगाल की खाड़ी में बना रहे तीन सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में फिर से मौसम ने पलटी मार दी है। रविवार रात कुछ जगह हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। तेज हवा चल रही है। इस कारण आज गरज के साथ बारिश हुई। कल भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।मौसम विभाग में पश्चिम उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। बारिश के बाद सुबह तेज हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। गर्मी से राहत मिली है और तापमान भी गिरा है।मौसम में बदलाव के चलते दो दिन तक तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही कहना है कि दो दिन सोमवार और मंगलवर को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका है।
Related Articles
Comments
- No Comments...