(मेरठ)मेरठ में कांग्रेस का महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह, समानता और एकता का संकल्प
- 07-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मेरठ 7 अक्टूबर (आरएनएस )। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को घंटाघर स्थित प्रतिमा स्थल पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। फूलों से सजी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया और समाज में समानता, न्याय और करुणा की भावना को सशक्त करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने कर्मों से यह साबित किया कि परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। वे सामाजिक चेतना के प्रथम कवि थे, जिन्होंने समाज को समानता और न्याय का वास्तविक अर्थ समझाया। आज जब समाज फिर से विभाजन की रेखाओं से जूझ रहा है, तब वाल्मीकि जी के विचार हमें एकता और भाईचारे की राह दिखाते हैं।कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि कर्म और समर्पण से कोई भी व्यक्ति ऊँचाइयों को छू सकता है। उन्होंने दिखाया कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म से होती है, जाति या जन्म से नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महर्षि वाल्मीकि जी के इन आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी। वरिष्ठ नेता मॉनिंदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के प्रकाशपुंज हैं। उन्होंने रामायणÓ जैसे अमर ग्रंथ के माध्यम से धर्म, सत्य और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर बाबू चमन सिंह, महेंद्र गुर्जर, संजय कटारिया, अवध बिहारी सक्सेना, विनोद सोनकर, राकेश शर्मा, राजू मेहरोल, रीना शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, डॉ. अशोक आर्य, के.डी. शर्मा, राकेश मिश्रा, सचिन शर्मा, नरेश नेगी, अजहर भारती, अरुण शर्मा, मुजाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...