(मेरठ)रिटायर्ड दरोगा के बेटे का हत्यारोपी 25 हजारी सुनील फौजी गिरफ्तार
- 22-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
मेरठ 22 अक्टूबर (आरएनएस )। बीती 13 अक्टूबर की रात मेडिकल थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुनील फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।बताते चलें कि जागृति विहार सेक्टर दो निवासी प्रमोद कुमार त्यागी यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। 13 अक्टूबर को लेन-देन के विवाद में कुछ युवकों ने प्रमोद के बेटे विमल त्यागी उर्फ शैंकी की मेडिकल कॉलेज के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।इस घटना में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद मुख्य आरोपी सुनील फौजी सहित आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जागृति विहार सेक्टर तीन निवासी सुनील कुमार फौजी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...