(मेरठ)लिव इन रिलेशन में रह रही युवती पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला

  • 26-Sep-25 12:00 AM

मेरठ 26 सितंबर (आरएनएस )। खत्ता रोड पर एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को प्रेमी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अरीश के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। खत्ता रोड निवासी फिरदौस का दो साल पहले पति से तलाक हो गया था। उसके दो बच्चे है। इसी बीच वह अरीश नामक युवक के संपर्क में आ गई। फिर वह उसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। गुरुवार रात फिरदौश व अरीश में किसी बात पर झगड़ा हो गया। अरीश ने मारपीट करते हुए फिरदौस पर चाकू से हमला कर दिया।हाथ में चाकू लगने से फिरदौस घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर आकर जानकारी ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपित को तलाश किया जा रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment