(मेरठ)विधानसभा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य से संबंधित अधिकारियों के स्थानान्तरण पर 06 जनवरी 2025 तक लगी रोक

  • 24-Oct-24 12:00 AM

मेरठ 24 अक्टूबर (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप-जिला निर्वाचन अधिकारी बलराम सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र दिनाक 21 अक्टूबर, 2024 द्वारा अर्हता दिंनाक 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों हेतु उपलब्ध करायी गयी समय सारणी के अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को होगा।अत: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का कार्य दिनांक 29 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ होकर अन्तिम प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2025 तक चलेगा। मा0 भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी), उप-जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर जिलाधिकारी), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट) सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार, तहसीलदार (न्यायिक), नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी) तथा बूथ लेविल अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख्य प्रकाशन दिंनाक 29 अक्टूबर, 2024 से अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी, 2025 तक स्थानान्तरित करने पर रोक लगा दी गयी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment