(मेरठ) मेरठ जिला पंचायत चुनाव: आरएलडी अकेले मैदान में, हर सीट पर पांच-पांच उम्मीदवार

  • 04-Oct-25 12:00 AM

मेरठ, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। जिला पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक दल आरएलडी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि वह इस बार किसी गठबंधन के बिना अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। आरएलडी के संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक सीट पर पांच-पांच संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की गई है।मेरठ में पार्टी के मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा के मुताबिक, पार्टी हाईकमान जल्द ही फाइनल सूची घोषित कर सकती है। उनका कहना है कि जयंत चौधरी जो निर्णय लेते हैं वह सही होता है। कार्यकर्ता और स्थानीय नेता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार की तैयारी में जुट चुके हैं। वहीं, पार्टी का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पुरानी पकड़ को और मजबूत करना है।रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की रणनीति साफ है। इस बार पंचायत स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करना और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना। हम चुनाव जीतेंगे, हमारी गांवों तक पकड़ है, लोग आरएलडी को पसंद करते हैं। टिकट के लिए उम्मीदवारों की लंबी लाईन है। आठ अक्तूबर को हमारा एक बड़ा सदस्यता सम्मेलन है।उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग होकर अकेले चुनाव लडऩे का निर्णय नया नहीं है। हर पार्टी का बुनियादी ढांचा तैयार होता है। हर पार्टी अपने कार्यकर्ता पैदा करती है। पहले भी अलग अलग चुनाव होते रहे हैं। कार्यकर्ता मायूस न हों इसलिए अलग चुनाव लड़ फैसला लिया गया है। किसानों को जोडऩे के लिए जयंत चौधरी व उनके पार्टी कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment