(मेरठ) राज्य महिला आयोग सदस्या ड़ॉ हिमानी अग्रवाल ने मवाना थाना में किया मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण
- 04-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मेरठ, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला की सदस्य ड़ॉ हिमानी अग्रवाल ने मवाना थाना में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिला बिना डरे अपनी बात खुलकर बताएं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उनके साथ 24 घंटे कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। उन्होंने महिलाओं को अपना फोन नम्बर भी दिया है। महिलाओ को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के टोल फ्री नम्बर के बारें में बताया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से खुशबू शर्मा ने महिला हेल्पलाइन की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आदि के बारें जानकारी दी। इस अवसर पर आशा और आँगनबाड़ी बहनो की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कुमार तहसीलदार न्यायिक मवाना, इंस्पेक्टर मवाना पूनम जादौन, सब इंस्पेक्टर रेनू रानी, सब इंस्पेक्टर प्रीति पाल, महिला कांस्टेबल दामिनी अग्रवाल, महिला कांस्टेबल सीमा, महिला कांस्टेबल राखी महिला कांस्टेबल निशा, महिला कांस्टेबल मीनाक्षी रौनक पंवार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।
Related Articles
Comments
- No Comments...