(मेरठ) सदस्या राज्य महिला आयोग ड़ॉ हिमानी अग्रवाल ने फलावदा थाना में किया मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण

  • 04-Oct-25 12:00 AM

मेरठ, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला की माननीय सदस्य ड़ॉ हिमानी अग्रवाल ने फलावदा थाना में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं को प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिला बिना डरे अपनी बात खुलकर बताएं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उनके साथ 24 घंटे कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।उन्होंने कहा केंद्र में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का तेजी से प्रचार प्रसार किया जाए। फलावदा थाना का मिशन शक्ति केंन्द्र बहुत अच्छा है। उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र की प्रभारी सब-इंस्पेक्टर आशा शर्मा, सहायक साक्षी शर्मा से थाना फलावदा पर महिलाओं की प्राप्त शिकायतों के बारें में जानकारी ली। इसके साथ ही महिलाओं की समस्याओं को भी कार्यवाही के आदेश थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह को दिये। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से खुशबू शर्मा ने महिला हेल्पलाइन की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया, कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी सब इंस्पेक्टर आशा शर्मा,सब इंस्पेक्टर साक्षी शर्मा, महिला कांस्टेबल उपासना, महिला कांस्टेबल ऐश्वर्या पाठक,महिला महिला पार्षद अनुराधा महिला पार्षद कुसुमलता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment