(मैहर)नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 24-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
मैहर 24 अगस्त (आरएनएस)। एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बेरमा गांव की रहने वाली पीडि़ता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पड़ोसी युवक सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसे लगातार परेशान कर रहा था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। 23 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे जब पीडि़ता घर से बाहर निकली, तब आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने पीडि़ता को जबरन पकड़कर बदतमीजी की।पीडि़ता किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचीं। मैहर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 24 अगस्त को पुलिस ने आरोपी सुनील को बेरमा गांव से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 764/25 के तहत धारा 74, 75 बीएनएस और 718 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...