(यमुनानगर)ईडी की टीम पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को लेकर घर से निकल गई है

  • 08-Jan-24 12:00 AM

यमुनानगर (हरियाणा) 9 जनवरी (आरएनएस)। हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां इनेलो के पूर्व विधायक को ईडी अपने साथ ले गई है। दिलबाग सिंह के घर 5 दिन से रेड चल रही थी।बता दें कि चार जनवरी को ईडी की टीम ने दिलबाग सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली थी। इसके बाद लगातार उनके घर पर ईडी की टीम डटी हुई थी। दिलबाग सिंह दो बार विधायक रहे हैं। 2009 में दिलबाग सिंह ने पहला चुनाव लड़ा और जीता था। फिर 2014 में भी वह चुनाव जीते, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इनेलो नेता अभय चौटाला दिलबाग के समधी हैं। दिलबाग की बेटी की शादी अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला से हुई थी। दिलबाग के घर से बड़ी मात्रा में अवैध फॉरेन मेड आम्र्स, 300 कार्टन में अवैध सामान, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें, 5 करोड़ रुपये कैश और करीब चार से पांच किलो बुलियन बरामद किया गया था। बड़ी मात्रा में संपत्ति के दस्तावेज भी दिलबाग सिंह के ठिकाने से मिले थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment