(रतलाम)आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला
- 24-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी का संकल्प आवष्यक:- जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेयपं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती से अटल जी की जयंती तक चलेगा अभियान:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्यायरतलाम, आरएनएस, 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई इसे मुख्य वक्ता के रूप मे जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। कार्यशाला मे भाजपा के नवनियुक्त सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत, सम्मान किया गया। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, आत्मनिर्भर भारत जिला टोली संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी, सहसंयोजक शैलेंद्र डागा, पदमा जायसवाल एवं रजनीश जैन, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी आदि मंचासीन रहे।जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगातार आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते आ रहे है। उनकी प्रेरणा से भाजपा ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान चलाना का निर्णय लिया है। इस अभियान की सफलता के लिए स्वदेशी का संकल्प आवष्यक है। भाजपा कार्यकर्ता अभियान के दौरान प्रत्येक देशवासी को स्वदेशी का संकल्प दिलाने का प्रयास करें।जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि 25 सितम्बर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती से आत्मनिर्भर भारत अभियान षुरू होगा और 25 दिसम्बर को को अटल जी की जयंती तक चलेगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे, जो स्वदेशी को प्रोत्साहित करेगे। अभियान के लिए जिले के बाद सभी मंडलों मे भी कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कार्यकर्ताओ से अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला को विधायक श्री डामार, महापौर श्री पटेल, टोली सदस्य, पूर्व महापौर श्री डागा ने भी संबोधित किया।कार्यशाला मे नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी द्वारा किया गया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक, स्थानीय निकाय एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...