(रतलाम)ऑटो पलटने से 10 घायल

  • 11-Jun-25 12:00 AM

रतलाम 11 जून (आरएनएस)। शिवगढ़ रोड के अंदर रामपुरिया छोटा फंटा के पास मंगलवार सुबह ओवरलोड ऑटो पलट गया। 10 लोग घायल हो गए। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा रोड पर कुत्ते के आने की वजह से हुआ है। घटना में कुत्ते की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। ऑटो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लेकर रामपुरिया से रतलाम आ रहा था।रामपुरिया फंटा छोटी पुलिया के समीप अचानक ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने में ऑटो चालक का बैलेंस बिगड़ गया और ऑटो पलटी खा गया। अचानक से हुए घटनाक्रम से ऑटो में बैठे लोग समझ नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने पर डीडी नगर पुलिस, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दिनेश माल जिला अस्पताल पहुंचे।भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के दिनेश माल ने बताया समय पर मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। बाइक व अन्य ऑटो रिक्शा में घायलों को रतलाम जिला अस्पताल लेकर आए। सभी घायल रामपुरिया के रहने वाले है। डीडी नगर थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।हादसे में यह हुए घायल-सलीम (65) पिता मंसूर, शमशाद बी (60) पति सलीम, वाजिद (70) पिता आजाद खान, गलीबाई (80) पिता कालू वसुनिया, कृष्णा (10) पिता प्रकाश वसुनिया, विषणा (12) पिता प्रकाश वसुनिया, सुनीता (30) पति बालू. कालीबाई (45) पति गोवर्धन खराड़ी, शांति बाई (45) पति प्रभु, कुंवरी बाई (45) पति सरदार वसुनिया घायल हो गए। सभी को हाथ-पैर में चोटे आई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment