(रतलाम)कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ जन समर्थन रैली 31 अगस्त को, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अनेक नेता होंगे शामिल
- 29-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
बाजना बस स्टैंड से निकलेगी रैली, शहीद चौक पर होगी आमसभारतलाम, आरएनएस, 29, अगस्त। कांग्रेस द्वारा 31 अगस्त को वोट चोर-गद्दी छोड़ जन समर्थन रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, रतलाम जिला प्रभारी प्रताप गिरवार, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस द्वारा रैली के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने रैली को सफल बनाने लिए पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं की बैठक ली। वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश व प्रदेश के साथ रतलाम में भी कांग्रेस द्वारा वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा (रैली) निकाली जा रही है। रैली के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। रैली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे रैली बाजना बस स्टैंड से निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होकर शहीद चौक पहुंचेगी, जहां आयोजित आमसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व अन्य नेता संबोधित करेंगे। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत आदि भी शामिल होंगे। बैठक में पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस नेत्री यास्मिन शैरानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, कांग्रेस नेता राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, सतीश पुरोहित, पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शैरानी, कमरुद्दीन कचवाया, शैलेन्द्र सिंह अठाना, विनोद मिश्रा मामा, राकेश झालानी, मीनाक्षी सेन, सुजीत उपाध्याय, हितेश पेमाल आदि उपस्थित थे। वोट चोरी कर सरकारें बनवाईकांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव सहित कई राज्यों के विधानसभा के चुनाओं में भाजपा की सरकारें बनवाई है। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। वोट चोरी के प्रमाण कांग्रेस के राष्टीय नेता राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने रखे है। वोट चोर-गद्दी चो अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से भाजपा की चाल, चरित्र व चेहरा उजागर करेगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...