(रतलाम)कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित की गई
- 01-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
रतलाम, आरएनएस, 01 अक्टूबर। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत 1 अक्टूबर को कृषक वैज्ञानिक पर चर्चा का आयोजन रतलाम में किया गया जिसकी अध्यक्षता कृषि स्थाई समिति के सुरेश पाटीदार द्वारा की गई।इस परिचर्चा में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एस. त्रिपाठी, डॉक्टर सी.आर., पशु वैज्ञानिक डॉक्टर सुशील कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर एस.आर. जाखड,़ उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलमसिंह चौहान, परियोजना संचालक निर्भयसिंह नर्गेश, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी आर.के. सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.एम. सोलंकी, पशु चिकित्सक डॉ. संजय इस्के, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एस.एस. ग्रेवाल उपस्थित थे।इस दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। रबी मौसम के पूर्वक कृषि की रूपरेखा, रबी फसलों की उन्नतशील किस्म, नवीन उत्पादन तकनीक की जानकारी दी गई। फसल चक्र, नई प्रजातियों के उपयोग, बीज उपचार, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग, इंटर कल्चर ऑपरेशन द्वारा अधिक आय प्राप्त करने पर जानकारी देते हुए चर्चा की गई। कृषक फसल बीमा, सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी गई। संचालन दीपक बकावले ने किया। आभार हेमेंद्र मेहसन ने माना।
Related Articles
Comments
- No Comments...