(रतलाम)कृषि वैज्ञानिको द्वारा बताई जा रही उन्नत तकनीको का उपयोग किसान भाई अपनी आय बढ़ाने में करे-सांसद
- 09-Jun-25 12:00 AM
- 0
- 0
सांसद श्रीमती अनीता चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान में की सहभागितारतलाम, आरएनएस, 09 जून। आज 9 जून को ग्राम पंचायत अमरपुराकलां विकासखण्ड बाजना एवं ग्राम जामथुन विकासखण्ड रतलाम में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें रतलाम झाबुआ क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं बाजना मण्डल के सभी पदाधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, परियोजना संचालक आत्मा निर्भय सिंह नर्गेश, अनुविभागीय अधिकारी कृषि अनुभाग सैलाना एन.एस.मण्डलोई, तथा बडी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहें। सांसद श्रीमती चौहान द्वारा प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री के विकसित कृषि संकल्प अभियान से कृषकों को लाभ लेने एवं अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने हेतु वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई सोयाबीन, मक्का, एवं कपास की उन्नतशील प्रजातियों को लगाने हेतु कृषकों को अभिप्रेरित किया गया एवं किसानों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि कृषि वैज्ञानिको द्वारा बताई जा रही उन्नत तकनीको का उपयोग किसान भाई अपनी आय बढ़ाने में करे। कार्यक्रम में कृषको की उपस्थिति को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब बाजना विकासखण्ड कृषकों द्वारा अपनाये जाने वाले कृषि नवाचारों से रतलाम जिले में कृषि में समृद्ध विकासखण्ड होगा। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय द्वारा किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई नवीन तकनीकियों को अपनाने का आव्हान किया गया।भीका वास्के सहायक संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला रतलाम द्वारा बताया गया कि 29 मई से 09 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन रतलाम जिले की 108 पंचायतों में किया जा चुका है। शेष 27 पंचायतो में भी अभियान 12 जून 2025 तक जारी रहेगा। इस अभियान में कृषि विभाग के अलावा, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन, मत्स्य विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा, राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इंदौर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के द्वारा केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा खरीफ पूर्व तैयारियों, उन्नत किस्मों के बीजों के बारे में, दवाईयों के बारे में, किसानों को शिविर के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
Related Articles
Comments
- No Comments...