(रतलाम)जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

  • 04-Oct-23 12:00 AM

रतलाम, आरएनएस, 04 अक्टूबर। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. में 3 अक्टूबर को जिला स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता से पूर्व नोडल अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. दीपिका शर्मा, श्रीमती ऐश्वर्या दुबे एवं अंशुल राय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।कला उत्सव में रतलाम जिले के पिपलौदा, सैलाना एवं रतलाम विकासखंड के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा कला उत्सव के नियमों का सूक्ष्म निरीक्षण कर एवं प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देख कर रतलाम जिले से विभिन्न विधाओं 1. संगीत शास्त्रीय (गायन)- मयंक पंवार- शासकीय उत्कृष्ट उ .मा.वि. रतलाम। 2. संगीत (गायन)- पारंपरिक लोक संगीत- छात्र- मयंक पंवार- शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. रतलाम। छात्रा- गायत्री धनगर- शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि. सी. एम. राइज पिपलौदा। 3. वादन (शास्त्रीय) - मयूर भट्ट- शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.रतलाम। 4. वादन पारंपरिक संगीत- दानित्य प्रजापत- शासकीय सी. एम. राईज, सैलाना। 5. नृत्य- पारंपरिक लोकनृत्य- दर्शना डाबी शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि. रतलाम। 6. दृश्य कला (द्वि-आयामी)- अक्षत कसेरा- शासकीय सी.एम. राईज, सैलाना का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव उज्जैन में 07 अक्टूबर को सहभागिता करेंगे।संस्था प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं निर्देशित करने वाले शिक्षकों को बधाई दी गई। इस अवसर पर आर. सी. पांचाल, शरद शर्मा, श्रीमती माया मौर्य, डॉ. ललित मेहता, श्रीमती रीना कोठारी, श्रीमती मंजुलता गुप्ता, श्रीमती अर्चना टाक, श्रीमती मणि तोमर एवं अन्य संस्था स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति चावला द्वारा किया गया। आभार संस्था के शिक्षक मनोज मूणत द्वारा किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment