(रतलाम)मेरा तिरंगा मेरी शान हस्ताक्षर अभियान का शुभांरभ कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम म.प्र. शासन श्री चैतन्य कुमार काश्यप के द्वारा किया गया
- 14-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेशदृसिद्ध गणेशÓ अभियान की स्मृतिचिन्ह भेंट कियारतलाम, आरएनएस, 14 अगस्त। म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से मेरा तिरंगा मेरी शान अभियान हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ केबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम म.प्र. शासन मा. चैतन्य कुमार काश्यप ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित माटी गणेशदृसिद्ध गणेशÓ अभियान द्वारा संचालित का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभियान की जानकारी दी गई।प्रदेश मे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा "हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान" अंतर्गत "हस्ताक्षर अभियान" का आयोजन पुरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत रतलाम में भी म.प्र जन अभियान परिषद् से संबद्ध संस्थाओं, समाज सेवियों एवं नेतृत्व विकास पाठक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा "हस्ताक्षर अभियान" का आयोजन पूरे रतलाम जिले में किया जा रहा है। अनेक देश भक्तो एवं नागरिको एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित माटी गणेशदृसिद्ध गणेशÓ अभियान प्रतिमाएं भी मिट्टी से ही निर्मित हो, इसके लिये जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, मिट्टी की प्रतिमाएं मिट्टी में ही समाहित हो जाती हैं, इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, पवित्र माटी और गौमाता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है, ताकि जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहे।इस अवसर पर समाज सेवी गोविंद काकानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला पंचायत से राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के प्रभारी जय प्रकाश चौहान, परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पतंजलि योग प्रभारी विशाल वर्मा, बालकृष्ण तिवारी, सतीश टांक, अमान माहेश्वरी, अजय शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राजेश सोलंकी, चरण सिंह जाधव, प्रदीप कुमार, जयराज सिंह देवडा, विजयेश राठौड, परमानंद सिसौदिया एवं लेखापाल श्री महावीर दास बैरागी उपस्थित रहें।
Related Articles
Comments
- No Comments...