(रतलाम)वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया
- 01-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
रतलाम, आरएनएस, 01 अक्टूबर। अन्तरराश्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर स्थानीय विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित थे। इनके अलावा नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भगतसिंह भदौरिया अतिथि रूप में उपस्थित थे।इस अवसर पर अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत पवन सोमानी, जयेश वसावा, गोविंद काकानी, प्रीतेश गादीया श्रीमती सुलोचना शर्मा ने किया। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा मानव हित में कई कार्य किए जा रहे हैं। वृद्धाश्रम में संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, निवासरत बुजुर्गो का नियमित मेडीकल चेकअप भी सराहनीय है। महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह दिन वह समय सबसे अच्छा होगा जब बुजुर्ग अपने परिवार में हो और वृद्धाश्रम की आवश्यकता ही नहीं हो। कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा शर्मा, भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता वसावा ने भी सम्बोधित किया। वृद्धजनों को पुष्पमाला, शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय शर्मा, भावना गुर्जर, दिलीप सिसोदिया, प्रवीण सोनी, राकेश मिश्रा, पवन भटनागर, गिरीश शर्मा, कुलदीप सिंह चौहान उपस्थित थे। संचालन अश्विनी शर्मा ने किया तथा आभार दीपक दुबे ने माना।इसी तरह पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के योग सेवकगण रतलाम में विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर योग गुरु श्री विशाल कुमार वर्मा ने अपनों की आशाओं में जी रहे वृद्धजनों को स्वयं से जोडकर योग भक्ति सत्संग आनंद की अनुभूति कराई। श्री वर्मा ने कहा कि मनुष्य का असली जीवन साथी स्वस्थ शरीर हैं। पतंजलि संगठन के प्रेमाराम पुनिया, डॉ. हर्षित राठौर, दुर्गाशंकर खिची, राजेश चांदवानी, डॉ. प्रदीप जैन, अन्य योग सेवकों ने आशीर्वाद लिया। आभार संचालक कुलदीप सिंह चौहान ने किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...