(रतलाम)शक्ति पर्व के अंतिम दिन छोटू भाई की बगीची मे सीख-आत्म विश्वास होता है सबसे बडी शक्ति- आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी मसा
- 23-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
रतलाम, आरएनएस, 23 अक्टूबर। शक्ति के कई रूप होते है, लेकिन आत्म विश्वास सबसे बडी शक्ति होता है। सांसारी लोग धन को, बल को, पद को, सत्ता को शक्ति का पर्याय मानते है, जबकि इन सारी शक्तियों का सिरमौर अगर कोई है, तो वह आत्म विश्वास है। आत्म विश्वास का मतलब खुद का खुद पर विश्वास होता है।यह बात परम पूज्य, प्रज्ञा निधि, युगपुरूष, आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने कही। छोटू भाई की बगीची में शक्ति पर्व के अंतिम दिन चातुर्मासिक प्रवचन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बडी मुसीबत ये है कि व्यक्ति दूसरों पर भरोसा करता है, लेकिन खुद पर नहीं करता। खुद पर तो शक और संदेह करता है और दूसरों पर भरोसा रहता है। इससे सफलता से वंचित रहना पडता है। यदि खुद पर भरोसा होता है, तो हर व्यक्ति अपने आप को सर्व शक्ति सम्पन्न मानने लगता है।आचार्यश्री ने कहा कि अहंकार के लिए नहीं, लेकिन अस्तित्व बोध की दृष्टि से सबकों अपने आप को सर्व शक्तिमान मानना चाहिए। आत्म विश्वास की धुरी ऐसी है, जो सारे रोग, शोक, चिंता, भय और भ्रान्तियों को दूर कर देती है। आरंभ में उपाध्याय प्रवर श्री जितेशमुनिजी मसा ने वात्सल्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में वात्सल्य मां की तरह होना चाहिए। संसार में मां ही है, जो खुद रूखा-सूखा खा लेती है, लेकिन संतान को चिकना-चुपडा खिलाती है। खुद गीले में सो लेती है और संतान को सूखे में सुलाती है। वात्सल्य जब प्रकट होता है, तो तेरा-मेरा के सारे भेद खत्म हो जाते है। इस अवसर पर श्री धेर्यमुनिजी मसा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रवचन में नई दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद और छत्तीसगढ से आए धर्मालुओं सहित बडी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।27-28 अक्टूबर को होगा 27 वां वार्षिक अधिवेशन श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ का 27 वां वार्षिक अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को रतलाम में होगा। मुख्य अधिवेशन में परम पूज्य, प्रज्ञा निधि, युगपुरूष, आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा के 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रवचन एवं मांगलिक होंगे। रतलाम श्री संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं महामंत्री दिलीप मूणत ने बताया कि अधिवेशन में शामिल होने देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिनिधि रतलाम आएंगे। अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भूरट द्वारा की जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...