(रतलाम)श्री राधा कृष्ण सनाढ्य मंदिर ट्रस्ट का वार्षिक स्नेह सम्मेलन
- 01-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रियंका हुई मुख्य अतिथि के रूप में शामिलरतलाम, आरएनएस, 01, अप्रैल। श्री राधा कृष्ण सनाढ्य मंदिर ट्रस्ट का वार्षिक स्नेह सम्मेलन शास्त्री स्थित राजपूत बोर्डिंग परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया तथा सामाजिक गोठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता राजेंद्र पाराशर तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सैटलाइट सेंटर, बेंगलुरु की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रियंका उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।अध्यक्ष श्याम उपाध्याय एवं सचिव सोमेश्वर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान अतिथि राजेंद्र पाराशर, प्रियंका उपाध्याय, संरक्षक रमेशचंद्र दवे, श्याम उपाध्याय एवं सोमेश्वर पुरोहित ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया, जबकि आभार दीपेंद्र पुरोहित ने माना।विद्यार्थियों को सफलता के मंत्रकार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसरो की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रियंका उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे अपने कार्य पर पूरी निष्ठा और ध्यान केंद्रित करें। सफलता के लिए कोई विशेष मंत्र नहीं होता, बल्कि अनुशासन और मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसरो अन्य देशों के उपग्रह भी अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करता है और इसमें 25त्न से अधिक महिला वैज्ञानिक कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संभव हुआ तो चंद्रमा से लाई गई मिट्टी से रतलाम के राधा कृष्ण सनाढ्य मंदिर की नींव रखी जा सकती है।शिक्षा एवं समानता पर विचारवरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। शिक्षा, समाज सेवा एवं राजनीति के हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए। एक शिक्षित महिला पूरे समाज को नई दिशा देने में सक्षम होती है।प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मानकार्यक्रम में समाज के 75 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें समाजजनों ने अपने विचार रखे एवं मंदिर निर्माण हेतु नगद राशि भेंट की।
Related Articles
Comments
- No Comments...