(रतलाम)सुख, स्वार्थ और संबंध को त्यागने पर मिलता है संयम- आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.

  • 22-Oct-23 12:00 AM

- मुमुक्षु निखिल जैन, मुंबई और मुमुक्षु मोक्षा धोका, लिमड़ी को दीक्षा मुहुर्त प्रदान- मुमुक्षु निखिल की दीक्षा 7 दिसंबर को रतलाम में होगी- वर्ष 2024 का चातुर्मास इंदौर में होगारतलाम, आरएनएस, 22 अक्टूबर। आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने रविवार को मुमुक्षु निखिल जैन, मुंबई और मुमुक्षु मोक्षा धोका, लिमड़ी को दीक्षा मुहुर्त प्रदान किया। आचार्य श्री एवं मुनिराज ज्ञानबोधि विजयजी म.सा. 7 दिसंबर को रतलाम में मुमुक्षु निखिल जैन को दीक्षा प्रदान करेंगे। मुमुक्षु मोक्षा धोका की दीक्षा 19 फरवरी 2024 को गुजरात के लिमड़ी में होगी। आचार्य श्री ने वर्ष 2024 का चातुर्मास इंदौर में करने की घोषणा भी की है।आचार्य श्री की निश्रा में प्रात: मुमुक्षु निखिल जैन और मोक्षा धोका की शोभायात्रा निकाली गई। इसके लाभार्थी लालचंद सुराणाÓ परिवार रहे। शोभायात्रा उनके निवास स्थान Óजैन कॉलोनी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज पहुंची। इसमें मुमुक्षु गण खुले रथ में सवार रहे। समाजजनों ने उनकी जय-जयकार कर वातावरण को धर्ममय बना दिया। मोहन टॉकीज में पहुंचकर शोभायात्रा धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। यहां आचार्य श्री ने दीक्षा जीवन की प्राप्ती के लिए तीन प्रकार के त्याग को परिभाषित करते हुए उसका महत्व बताया। आचार्य श्री ने कहा कि दीक्षा जीवन की प्राप्ती के लिए सुख, स्वार्थ और संबंध का त्याग सबसे जरूरी है। सिर्फ घर को छोडऩा दीक्षा नहीं होती है। इसके लिए मोह, ममत्व सहित कई चीजों का त्याग करना होता है, तब जाकर दीक्षा होती है।-तीन दिवसीय दीक्षा महोत्सव आयोजित होगाश्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में मुमुक्षु निखिल कुमार का तीन दिवसीय संयम गृहण उत्सव आयोजित होगा। 5 से 7 दिसंबर तक होने वाले दीक्षा महोत्सव में विविध कार्यक्रम होंगे। दीक्षा का मुख्य आयोजन 7 दिसंबर को होगा। श्री संघ ने समाजजनों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।-कंचन बाग श्री संघ इंदौर को मिलेगा अगले चातुर्मास का लाभआचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. का वर्ष 2024 का चातुर्मास इंदौर में होगा। आचार्य श्री को चातुर्मास निमंत्रण देने के लिए कंचन बाग श्री संघ इंदौर के पदाधिकारी एवं सदस्य रविवार को रतलाम आए। यहां सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में श्री संघ ने आचार्य श्री को निमंत्रण दिया। जिस पर चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर कंचन बाग श्री संघ इंदौर के अध्यक्ष विजय मेहता, सचिव संजय लुनिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र लुनिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष कल्पक गांधी, डॉ. बसंत लुनिया, कैलाश नाहर, मनीष सुराणा, मनोज भाचावत, रूपेश शाह, आशीष शाह, धीरू शाह, प्रदीप मंडोरा, सुनील खजांची, सचिन जैन, मनीष मारू आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment