(रतलाम)स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत केलकच्छ में शिविर आयोजित कर जानकारी दी

  • 21-Sep-25 12:00 AM

रतलाम, आरएनएस, 21 सितम्बर। जिला आयुष अधिकारी डॉ. दाताराम जयंत के निर्देशन में दशम आयुर्वेद दिवस का आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिये थीम पर कार्ययोजना अनुसार गतिविधियों का आयोजन 20 सितंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर केलकच्छ में किया गया। शिविर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को रक्ताल्पता, स्त्री रोग एवं सिकल सेल के बारे में बताया गया व इसकी कमी को कैसे दूर किया जाए वह बताया गया। महिलाएं तथा बालिकाओं को दिनचर्या ऋतुचार्य का पालन करना तथा मौसमी बीमारियों के बारे में समझाइए दी गई।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment