(रतलाम)स्वाधीनता दिवस के पूर्व घर-घर फहराएंगी भाजपा

  • 08-Aug-25 12:00 AM

हर घर तिरंगा अभियान के लिए मंडलों की बैठकों मे लिया संकल्परतलाम, आरएनएस, 08, अगस्त। स्वाधीनता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठके आयोजित हो रही है। कार्यकर्ता इन बैठकों मे स्वाधीनता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प ले रहे है। बैठकों मे पार्टी पदाधिकारियों को वार्ड स्तर तक वितरण के लिए तिरंगा प्रदान भी किया गया है।गुरूवार शाम पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने की। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने मार्गदर्शन दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल महामंत्री शुभम चौहान, आकाश खडके मंचासीन रहे। बैठक मे महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षदगण एवं वार्ड प्रभारी को तिरंगा वितरित किया गया। मंडल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने पर राखी व्यास, राहुल सोनी एवं शंभू लाल पाटीदार का सम्मान किया गया। संचालन आकाश खंडके ने किया। आभार शुभम चौहान ने माना।इसके पूर्व कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की अध्यक्षता मे हुई। इसके जिला महामंत्री संगीता चारेल ने मार्गदर्शन दिया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल महामंत्री भूपेन्द्र कावडिया, निखिल बोरीवाल मंचासीन रहे। बैठक मे कार्यकर्ताओं ने तिरंगा प्रदर्शित कर राष्ट्रप्रेम की भावना से घर-घर जाकर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। सूरजमल जैन मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इसमें जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने मार्गदर्शन दिया। जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, आयुषी सांखला मंचासीन रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment