(रर्मदापुरम)भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
- 30-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
नर्मदापुरम,30 अगस्त (आरएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर की अशोभनीय टिप्पणी और अपशब्दों का नर्मदापुरम में शनिवार को विरोध किया गया। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में एसपीएम गेट नं. 4 पर पुतला दहन किया गया।बता दें बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के स्वागत मंच के दौरान एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गवासी मां को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसका देशभर में भाजपा विरोध कर रही है।जिलाध्यक्ष महालहा ने कहा कि राहुल गांधी इस देश की परंपराओं और इस लोकतंत्र को तारतार कर रहे है। पहले तो उन्होंने झूठ की यात्रा निकाली और अब उनकी इस वोट अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री को गाली देना खेदजनक है। इस देश की कभी ये परंपरा नहीं रही कि आप प्रधानमंत्री को गाली दे रहे है। राहुल गांधी को चाहिए और खुद आगे आकर जनता से माफी मांगे, ये नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है।इस विरोध प्रदर्शन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया,नपा अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, लोकेश तिवारी, राजेश तिवारी, अध्यक्ष रूपेश राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...