(रांची)अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी का अनावरण और प्रदर्शन उपायुक्त अबू इमरान द्वारा किया गया

  • 20-Oct-23 12:00 AM

चतरा 20 अक्टूबर (आरएनएस)। झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस 2023 ट्रॉफी का अनावरण पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में उपायुक्त अबू इमरान ने किया। उक्त अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि ऐतिहासिक क्षण है कि किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण चतरा जिले में किया गया. आप सभी जानते हैं कि झारखंड और देश का गौरवशाली इतिहास हॉकी का रहा है. आप सभी ने झारखंड की धरती से पैदा हुए कई महान खिलाडिय़ों का नाम सुना होगा.ज्ञात हो कि झारखंड महिला, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में होने वाला है। ऐसे में उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ 13 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमन्त सोरेन द्वारा रांची में किया गया है। जिसके बाद उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 06 (छह) एशियाई देशों - भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी। उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक पूरे राज्य में किया जाना है। अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी प्रदर्शनी में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उराँव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि प्रवीण चंद पाठक, हॉकी चतरा अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, हॉकी चतरा सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र चंद्रवंशी, खिलाड़ी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित थे.




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment