(रांची)अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक घायल
- 13-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
बरहरवा 13 मार्च (आरएनएस)। राजमहल थाना क्षेत्र के बर्मन कॉलोनी - पूर्वी नारायणपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दोपहर एक युवक का अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बेकडुब्बी निवास षस्टी मंडल (35) बाइक लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गया। जिससे वो बुरी तरह वह घायल हो गया। जिसे परिजन एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...