(रांची)अफीम की खेती को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
- 19-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिल्ली 19 जनवरी (आरएनएस)। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार सिल्ली थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत क्षेत्र में अफीम की खेती को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाले अफीम की खेती को रोका जाए। इससे भूमि बंजर होती है पानी के स्रोतों पर अफीम की खेती का बुरा असर होता है इसकी खेती करना कानूनी अपराध है और इसमें सजा कठोर होती है इसलिए इस प्रकार की खेती को नहीं करने की जरूरत है पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के साथ शपथ लेते हुए कसम खाई की क्षेत्र में अफीम की खेती को नहीं होने दिया जाएगा। इस अभियान में एस आई रामदेव यादव एस आई मुकेश कुमार एएस आइ महेंद्र बाड़ा सिपाही एवं चौकीदार मौजूद थे
Related Articles
Comments
- No Comments...