(रांची)अमानत दियरा मेआगलगी घटना मेचार घर जले,।लाखों का नुक़सान
- 16-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
बरहरवा 16 मार्च (आरएनएस) ।राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा में शुक्रवार के दोपहर खाना बनाने के दौरान आगलगी से चार घर जलकर राख हो गए। आगलगी की घटना में घरेलू समान,नगदी सहित हजारों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सजरूद्दीन शेख की पत्नी शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग गैंस सिलेंडर में पकड़ लिया। जिससे गैंस सिलेंडर विस्फोट होने से आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अजहरुद्दीन शेख,नूर इस्लाम शेख व रेजाउल शेख के घर को आग अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चार घर जलकर राख हो गया। आगलगी की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अग्नि पीडि़त परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Related Articles
Comments
- No Comments...