(रांची)अयि गिरिनन्दिनि नन्दितमेदिनि विश्वविनोदिनि नन्दिनुते

  • 19-Oct-23 12:00 AM

नवरात्रि के उत्साह में डूबा डीपीएस बोकारो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मन मोहादुर्गा के नौ रूपों की झलक, गरबा-डांडिया नृत्य और गायन में नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभाबच्चों को अपनी संस्कृति-परंपरा से जोड़े रखना जरूरी : डॉ. गंगवारबोकारो 19 अक्टूबर (आरएनएस)। आदिशक्ति देवी दुर्गा की आराधना के महापर्व नवरात्रि का उमंग हर तरफ छाया हुआ है। इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में विशेष प्रार्थना-सभा आयोजित की गई। विद्यालय की प्राथमिक इकाई में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 3 से 5वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने देवी दुर्गा के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से सबकी भरपूर तालियां बटोरीं। बच्चों ने अयि गिरिनन्दिनि नन्दितमेदिनि विश्वविनोदिनि नन्दिनुते...Ó, अम्बे चरण कमल हैं तेरे...Ó, दुर्गा अमृतवाणी व अन्य भक्तिगीतों की सुरीली पेशकश की। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों का गरबा और डांडिया नृत्य के साथ-साथ महिषासुर-मर्दन व नारी-शक्ति का सुंदर चित्रण अपने-आप में आकर्षण का केंद्र रहा। देवी दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही।रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे विद्यार्थियों की रूप-सज्जा, भाव-भंगिमा, अदाकारी आदि उनकी कुशल प्रतिभा को प्रतिबिंबित कर रही थी। इस क्रम में पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। विद्यालय गीत व राष्ट्रगान से एसेंबली का समापन हुआ।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां की धनी संस्कृति और परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर है। इस तरह का आयोजन बच्चों में कलात्मक प्रतिभा का निखार लाने के साथ-साथ उन्हें अपनी परंपरा-संस्कृति से भी जोड़े रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment