(रांची)अर्पिता महिला मंडल की ठंड में जरूरतमंदों के लिए मानवता भरी पहल
- 29-Dec-24 12:00 AM
- 0
- 0
रांची 29 दिसंबर (आरएनएस)। अर्पिता महिला मंडल, सीसीएल मुख्यालय के ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह और माननीय सदस्यों के मार्गदर्शन में ठंड के मौसम में कांट्रैक्ट कर्मियों की सहायता के लिए एक विशेष पहल का आयोजन किया गया।इस सामाजिक कार्य के तहत, जवाहर नगर कॉलोनी में 32 कांट्रैक्ट कर्मियों को राहत सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक कर्मी को 2 कंबल, एक जोड़ी मोजे, भोजन का पैकेट और चूड़ा प्रदान किया गया।इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह और अन्य सम्मानित सदस्यों - श्रीमती शशि दुहान, श्रीमती निशा शुक्ला, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती त्रिवेणी इनामदार, श्रीमती नीता लाल, श्रीमती सरिता सक्सेना, श्रीमती कविता झा, श्रीमती सोनल, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती पूनम झा, और श्रीमती आरती चंदेल - की उपस्थिति रही।महिला मंडल की इस पहल ने समुदाय के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना को दर्शाया है। ठंड के इस कठिन समय में, यह प्रयास न केवल जरूरतमंद कर्मियों के लिए राहत लेकर आया बल्कि समाज में सहयोग और सद्भाव का संदेश भी दिया।अर्पिता महिला मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कल्याण के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...