(रांची)आदर्श स्कूल मुरी में विदाई समारोह का आयोजन

  • 27-Jan-25 12:00 AM

मुरी रांची 27 जनवरी (आरएनएस)। सिल्ली प्रखंड के स्थित आदर्श हाई स्कूल मुरूम में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को स्कूल के प्राचार्य द्वारा झंडा फहराया गया।साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान 10वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को बुके देकर सम्मानित कर शिक्षक द्वारा छात्राओं के उज्जवल भविष्य के कामना किया। इस मौके पर अशोक कुमार, पुष्पा महतो, राकेश कुमार महतो, प्राणनाथ, सबिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रतिमा महतो,रुणा देवी, उपेन्द्र महतो समेत स्कूल के अभिभावक मौजूद थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment