(रांची)केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया
- 21-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिल्ली/रांची 21 जनवरी (ारएनएस)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया! इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने अपने सांसद मद से घाघरा में पीसीसी पथ निर्माण,काशीडीह गांव में पीसीसी सड़क निर्माण, महुआडीह (चिरुडीह) में चबूतरा निर्माण, धतकीजरा में पीसीसी सड़क निर्माण , कनकट्टा (महुआटोला )में पीसीसी पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सांसद एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष को स्थानीय लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। मंत्री ने बताया कि विकास के लिए संगठित और जागरुक रहने की जरुरत है ?। निर्माण कार्य योजनाओं की ग्रामीण खुद से करें निगरानी। उन्होंने बताया कि रांची संसदीय क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपए की लागत से 2000 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। मंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान करने और विकास कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया!मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक ,भगीरथ महतो, चित्तरंजन महतो, खगेश महतो, राजेन्द्र सांई, दिलेश्वर कोईरी, मेघनाथ महतो, बिंदेश्वरी देवी, सृष्टिधर प्रजापति, हरेंद्र प्रमाणिक, चंदन गोस्वामी, शंकर भगत, परिक्षित मंडल, युधिष्ठिर महतो, महेंद्र महतो,रामधन महतो, रीमा देवी, आरती देवी, करमी देवी, सतनारायण मुंडा, ज्योति प्रसाद आदि मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...