(रांची)कॉंग्रेस की बूथ से लेकर पंचायत कमेटी मजबूत होगा-डॉ. सिराज
- 09-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
पालोजोरी 9 मार्च (आरएनएस)। पालोजोरी की कांग्रेस पार्टी की प्रखंड इकाई की बैठक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के संयोजक डॉ. सिराज अंसारी ने कहा की पालोजोरी कांग्रेस कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को तन मन धन से मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रखंड के तीन मंडल अध्यक्ष उदय राय, महमूद अंसारी और श्रीनाथ मरांडी की अध्यक्षता में 10 मार्च को देवघर में झारखंड के प्रभारी के. राजू की बैठक में भाग लेने के लिये पालोजोरी प्रखंड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुँचेंगे। इसके बाद बैठक में पार्टी को मजबूती के लिए पंचायत अध्यक्ष और बूथ कमेटी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड के सचिव शमशेर अंसारी , उत्तम कुमार राय ,दुधनी पंचायत के अध्यक्ष नियामत अंसारी, महमूद अंसारी मुमताज अंसारी ,नूर अंसारी ,दिलकश हुसैन, सागरजोर पंचायत अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, लाल अंसारी, नसीम अंसारी, इसराइल अंसारी, सरफराज अंसारी ,तस्लीम अंसारी, शकील अंसारी, अनीश राजा सहित अन्य उपस्थित थे।.
Related Articles
Comments
- No Comments...