(रांची)चंडी स्थान में लगने वाला मेला इसबार भव्य और आकर्षण होगा

  • 23-Dec-24 12:00 AM

रांची 23 दिसंबर (आरएनएस)। दारू प्रखंड अंतर्गत दिग्वार पंचायत में स्थित चंडी स्थान मंदिर में मेला की तैयारी को लेकर दिग्वार पंचायत के मुखिया महेन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता मे एक बैठक आहूत किया गया । दिग्वार पंचायत के मुखिया महेंद्र मुर्मू ने बतलाया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के दिन में लगने वाला मेला इस बार काफी भव्य और आकर्षक होगा। पार्किंग की विशेष सुविधा होगी। इस मेले में बहुत दूर दराज से लोग पहुंचते हैं जिसका विशेष ख्याल रखा जाएगा यहां पर जितने भी लोग मेला देखने के लिए आते हैं। सारे लोग पूजा अर्चना करते हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य का कामना करते है मनोकामना पूर्ण हो जाने के बाद वह मंदिर में पहुंचकर पूजा पाठ कर मुर्गा एवं बकरा का बलि चढ़ाते है हैं। इस मेले में जिला प्रशासन के साथ साथ मेला कमिटी का भरपूर सहयोग रहता है। इस बैठक में दिग्वार पंचायत के मुखिया महेंद्र मुर्मू , सागर करमाली, वरुण कुमार कुशवाहा, इंद्र पासवान,कुमार अशोक नारायण सिंह, महेश प्रसाद,मिस्त्री साव, रामचंद्र मुर्मू, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, अनिल पासवान, रामवृक्ष ठाकुर, सुनील मुर्मू,विजय सोरेन,रोहित यादव, महेश पासवान और प्रदीप कुमार पासवान उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment