(रांची)झारखंड टीम ने जीता रजत पदक
- 06-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिल्ली-रांची 6 फरवरी (आरएनएस)। 38वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी की तीरंदाज तमन्ना वर्मा ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता, फाइनल में झारखंड बनाम महाराष्ट्र के बीच मैच खेला गया जिसमें झारखंड टीम ने रजत पदक अपने नाम किया ! ज्ञात हो कि इससे पहले भी गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल में अकादमी की तीरंदाज अग्नि कुमारी ने भी रजत पदक अपने नाम था और शुक्रवार को मनीषा कुमारी इंडियन राउंड डिविजन के मिक्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक के लिए निशाना साधेगी, और एकल स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए मैच खेलेगी ! सिल्ली अकादमी ने झारखंड का नाम हमेशा ही राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय पटल पर अंकित किया है ! हमें राज्य के खिलाडिय़ों पर गर्व है पूरी झारखंड तीरंदाजी टीम को बधाई,कल के मैच के लिए शुभकामनाए दिया!
Related Articles
Comments
- No Comments...