(रांची)दिवंगत बिनोद चौधरी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सुदेश कुमार महतो, दी श्रद्धांजलि

  • 16-Mar-25 12:00 AM

सिल्ली 16 मार्च (आरएनएस)। पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शुक्रवार 14 मार्च शाम को दिवंगत बिनोद चौधरी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। जहां उन्होंने बिनोद चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उन्होंने स्व बिनोद चौधरी पत्नी प्रतिमा चौधरी, पुत्र अमित अमन, पुत्री अमृता प्रीतम , नम्रता चौधरी, दामाद सौरभ त्रिवेदी, आशीष वर्मा, पुत्र वधु सुरुचि शर्मा आदि से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि सिल्ली स्टेशन रोड निवासी स्व बिनोद चौधरी सिल्ली व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह संरक्षक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक लुपुंग एवं आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के सक्रिय सदस्य थे?, वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। इस मौके पर विजय मंडल, समीर सिंह, विनय साव, अजित साहु, गणेश साहु, परिजन एवं रिश्तेदार उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment