(रांची)दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो शहर के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट

  • 20-Oct-23 12:00 AM

बोकारो 20 अक्टूबर (आरएनएस)। दिनांक 21.10.2023 से 24.10.2023 तक अपराह्न 04:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में किया गया है परिवर्तनदुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो शहर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से संचालित करने को लेकर शनिवार दिनांक 21.10.2023 से मंगलवार 24.10.2023 तक अपराह्न 04:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात,बोकारो द्वारा निम्न रूट चार्ट जारी किया गया है। जोधाडीह मोड़ की ओर से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।आई0टी0आई0 मोड़ (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।चेक पोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।चास से नया मोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहन हवाईअड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए नया मोड़ की ओर जायेगी।एम0जी0एम0 स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।बसंती मोड़ से काली बाड़ी की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।शहीद ईनायत चौक की तरफ से दुर्गा पुजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। टॉडबालीडीह टोल प्लाजा से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा।तेलमच्चो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।पुलिस केन्द्र मोड़ हाईवे से सेक्टर-12 मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।तेलमच्चो टोल प्लाजा, तेलगड़ीया मोड़, आई0टी0आई मोड़, टॉड बालीडीह टोल प्लाजा एवं पिण्ड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों को रोका जायेगा। रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment