(रांची)नारी शक्ति सेना के द्वारा शस्त्र पूजन व शोभायात्रा निकाली गई
- 21-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
रांची,21 अक्टूबर (आरएनएस)। नवरात्र के अवसर पर नारी शक्ति सेना के द्वारा रानी लक्ष्मी बाई की तस्वीर के वार्ड 30 रातु रोड में शस्त्र पूजन किया गया। मौके पर उपस्थित सभी महिला लाल रंग की साड़ी, सर पर पगड़ी और हाथ में तलवार लिए ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा दुर्गा मन्दिर तक निकली गई । इस अवसर पर सभी महिलाओं द्वारा शस्त्र पूजन में तलवार को टीका और रक्षा सूत्र बांधकर पूजा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नारी शक्ति सेवा के अध्यक्ष सुचिता तिवारी ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रंजन और सचिव राजेश प्रसाद ने सभी महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और पगड़ी पहना कर हाथ में तलवार देकर सम्मानित किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुचित्रा तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा हर वर्ष शस्त्र पूजन और शोभायात्रा निकाली जाती है। महिलाओं में डर को खत्म करने के लिए शस्त्र प्रशिक्षण अति आवश्यकता है। इस दौरान संस्था के सचिव राजेश प्रसाद, संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रंजन, रांची अध्यक्ष आशा भारती, महानगर अध्यक्ष पूजा कुमारी, सुमति देवी, रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, आरती देवी, सीतल वर्मा, विनीता देवी, प्रीति देवी एवं अन्य महिलाएं मौजूद थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...