(रांची)प्रदीप वर्मा फाउंडेशन ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
- 20-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
सिल्ली/रांची 20 जनवरी (आरएनएस)। प्रखण्ड स्थित दोवाडू और बंता दक्षिणी पंचायत में सोमवार को प्रदीप वर्मा फाउंडेशन की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण जि़लाध्यक्ष विनय महतो धीरज के हाथों कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदीप वर्मा फाउंडेशन से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर फाउंडेशन द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। फाउंडेशन सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि फाउंडेशन हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगीरथ महतो ने कहा कि मानव सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर सैकड़ों वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर भाजपा सिल्ली अध्यक्ष अम्बुज रजक, सृष्टिधर प्रजापति, बीणा देवी, बिन्देश्वरी देवी, गुलाब महतो,पंकज महतो,हरेंद्र महतो,नरेश महतो, नित्यानंद प्रमाणिक,राजेन्द्र कोईरी,एवं अन्य लोग मौजूद थे।
Related Articles
Comments
- No Comments...